रात के वक्त नाखून काट्ना कैसा ..?? - Asgar Ali Azhari

Latest

Asgar Ali Azhari

Heartly Welcome to our unique website . its Purpose to providing profitable Islamic quotes, Valuable articles and Motivational Stories through multiple languages as like English ,Arabic, Urdu and Hindi .... Thank you For visit ...

रात के वक्त नाखून काट्ना कैसा ..??



*सवाल---- जवाब*


*_सवाल------ एक सवाल है कि क्या रात में नाखून काट सकते हैं कि नहीं कुछ लोग कहते हैं कि रात में नाखून नहीं काटना चाहिए क्या ये सही है जवाब इनायत करें, ?_*


*_जवाब------ हां बिलकुल काट सकते हैं इस में तो कोई ह़रज नहीं- ह़ज़रत अल्लामा मुफ्ती मुनीबुर्रह़मान साहब क़िब्ला तह़रीर फरमाते है कि रात के वक्त नाखून काटने की शरअन कोई मुमानियत नहीं है_*

*📕📚तफ़हीमुल मसाइल सफह 399*


*_सवाल----- कुछ लोग कहते हैं कि जरसी गाय खिन्ज़ीर की नसल से है इसको नहीं पालना चाहिए और इसका गोश्त वो दूध वगैरह भी नहीं खाना चाहिए क्या ये सही है जवाब इनायत करें?_*


*_जवाब------ जरसी गाय का पालना उसका दूध इस्तेमाल करना उसका गोश्त खाना जायज़ वो दुरुस्त है ह़ज़रत मोलाना तत़हीर अह़मद साहब क़िब्ला अपनी किताब ग़लत फहमियां और उनकी इस्लाह में तह़रीर फरमाते है कि_*

*_अमेरीकन गाय के बारे में काफी लोग शुकूक वो शबहात में मुबतिला हैं जबकि उस में कोई शक नहीं कि अमरीकन गाय भी बिला शुबह गाय है उसका खाना ह़लाल और उसका दूध भी घी भी खाना पीना जायज़ है_*

*📕📚फतावा बह़रुल उलूम जिल्द 4 सफह 524*

*📕📚ग़लत फहमियां और उनकी इस्लाह सफह 134*


*_सवाल------ एक सवाल है कि शौहर अपनी बीवी को गुस्ल मय्यत दे सकता है या नहीं और मरने के बाद शौहर अपनी बीवी के जनाज़ा को हाथ लगा सकता है या नहीं जवाब इनायत करें?_*


*_जवाब------ जनाज़ा को हाथ लगा सकता है कब्र में उतार भी सकता है,हां उसके बदन को हाथ नहीं लगा सकता इसी वास्ते गुस्ल नहीं दे सकता_*

*📕📚इरफ़ाने शरीयत सफह 1*


*_सवाल------- क्या नापाकी की ह़ालत में भी तावीज़ पहन सकते हैं कि नहीं और तावीज़ पहन कर अपनी बीवी से सोहबत करना कैसा है?_*


*_जवाब------ आजकल उमूमन तावीज़ मोम जामा क्या हुआ और कपड़े में सिला होता है इसलिए तावीज़ के हुरुफ़ नहीं दिखते हैं लिहाज़ा नापाकी की ह़ालत में भी तावीज़ पहन सकते हैं और बीवी से सोहबत करने में भी कोई ह़रज नहीं- हां अगर तावीज़ पर अल्लाह और उसके रसूल का नाम लिखा हो या कोई क़ुरआन शरीफ की आयत लिखी हो और उसके हुरुफ़ दिख रहें हों तो इन मौकों पर ज़रुर तावीज़ उतार दें इसी में अदब है_*

*_सवाल---- किसी के मरने के बाद जो 3 दिन के बाद या जुमां वगैरह में जो चना ले जाते हैं वह कितना वज़न होना चाहिए?_*


*_जवाब---- कोई वज़न शरअन मुक़र्रर नहीं,इतने हों कि जिस में सत्तर हज़ार अदद पूरा हो जाये_*

*📕📚इरफाने शरीयत सफह 1*


*अगर मालूमात अच्छी लगे तो आगे ज़रूर शेयर करें...


✏असग़र अली अज़्हरी


🎓अल् अज़हर विश्व बिद्यालय, काएरो मिश्र ,


🗓 22 mar 2020