बकरा ईद कि नमाज का तरिका ( हिन्दी )
![]() |
| how to perform eid prayer |
अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाही वबरकातुह् ,
प्यारे साथियोँ , आज में आप लोगों को बकरा ईद कि नमाज का पूरा तरिका स्टेप बाइ स्टेप सिखाने जा रह हुँ । इसि तरिके को फलो कर के आप अपनी नमाज अदा कर सकते हैँ ।
सब से पहले युँ नियत कर लिजिए ,
" मैं नियत करता हूँ दो रक्अत नमाज ईद उल अद्हा कि , साथ छह् जाइद तकबिरोँ के , वास्ते अल्लाह पाक के , पिछे इस इमाम के , मूह मेरा काअ्बा शरीफ कि तरफ अल्लाहु अकबर "
कह के कानोँ तक हाथ उठाकर अल्लाहु अकबर कह्ते हुए दीगर नमाज कि तरह नाफ के निचे हाथ बाँध लिजिए । और सना ( सुब्हानकल्लाहुम्म व् बिहम्दिक ) पढिए ।
इसके बाद ,
" अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक हात ले जाइए और निचे ला कर छोड दिजिए ।
फिर दूसरी बार , " अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक दोनोँ हात ले जाइए और निचे ला कर छोड दिजिए ।
फिर तिसरी बार , " अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक दोनोँ हात ले जाइए और निचे ला कर नाफ के निचे दूसरि नमाजोँ कि तरह बाँध लिजिए । ( याद रखिए कि पहली रक्अत मेँ सना पढ कर तीन मर्तबा अल्लाहु अकबर कहते हुए कानोँ तक हात् ले जाना है और दो मर्तबा हात को छोड देना है लेकिन तिसरी बार हात को बांध लेना है ) ।
अब इमाम साहब अऊजुबिल्लाह और बिस्मिल्लाह के साथ सुरह फातिहा और दूसरी कोइ सूरत पढेँगे ।
फिर और नमाज कि तरह पहले रुकु, फिर दो सज्दे कर के दूसरी रक्अत के लिए खडे हो जाएँगे ।
दूसरी रक्अत में खडे होने के बाद इमाम सह्ब आहिस्ता से बिस्मिल्लाह पढ कर बुलन्द आवाज से सुरह फातिहा और उसके साथ कोइ दूसरी सूरत पढेँगे ,
फिर पह्ले रक्अत कि तरह हि ,
" अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक हात ले जाइए और निचे ला कर छोड दिजिए ।
फिर दूसरी बार , " अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक दोनोँ हात ले जाइए और निचे ला कर छोड दिजिए ।
फिर तीसरि बार , " अल्लाहु अकबर " कहते हुए कानोँ तक दोनोँ हात ले जाइए और निचे ला कर छोड दिजिए ।
अब चौथी बार बिना हात उठाए " अल्लाहु अकबर " कह कर दूसरि नमाज कि तरह रुकु मे जाइए ।
और इसि तरह सज्दे, काअदा और सलाम फेर कर नमाज मुकम्मल किजिए ।
नमाज मुकम्मल करने के बाद इमाम दो खुत्बे देँगे , जिसको सुन्ना वजिब होता है । उसको मुकम्मल सुनिए उसके बाद अपने लिए, अपने घर वालों के लिए, और सारी दुनिया के मुसलमानों के लिए और बिल्खुसुस कोरोना वायरस के जल्दी खतम होने के लिए दुआ किजिए ।
* अगर आप को मालूमात अच्छी लगे तो अपने दोस्त व अहबाब के साथ जरूर शेअर करेँ ।
अस्गर अलि अज्हरी ,
जामिआ अज्हर, काएरो मिश्र
30 july 2020
