सदका करने के कुछ छोटे छोटे तरिके ! - Asgar Ali Azhari

Latest

Asgar Ali Azhari

Heartly Welcome to our unique website . its Purpose to providing profitable Islamic quotes, Valuable articles and Motivational Stories through multiple languages as like English ,Arabic, Urdu and Hindi .... Thank you For visit ...

सदका करने के कुछ छोटे छोटे तरिके !

सदका करने के कुछ छोटे छोटे तरिके !




सदका करने के कुछ छोटे छोटे तरिके !


 * अपने कमरे कि खिडकियोँ या छत वगैरह में परिन्दोँ के लिए दाना या पानी रखिए ।
* अपनी मस्जिद में कुछ कुर्सियाँ रख दिजिए , जिस पर लोग बैठ कर नमाज पढ सकेँ ।
* सर्दियोँ मेँ मोजे , मफ्लर या टोपी वगैरह अपने मुलाजिम को तोहफे में दे दिजिए ।
* गर्मियों में सडक वगैरा बाहरी इलाकोँ मे काम करने वाले मजदूरों के लिए पानी दे दिजिए ।
* अपनी मस्जिद या किसि इज्तिमाअ में पानी पिलाने का इन्तेजाम किजिए ।
* कुरआन ए मजिद का एक नुस्खा लेकर किसि को दे दिजिए या मस्जिद में रख दिजिए ।
* किसि माअजोर को पहिय वाली कुर्सी दे दिजिए ।
* अपनी पानी कि बोतल का बचा हुआ पानी किसि पौदे मेँ डाल दिजिए ।
* किसि गम्जदा के लिए मुसर्रत का सबब बनिए ।
* लोगोँ से मुस्कुरा कर पेश आइए और अच्छी बात किजिए ।
* गलि मोहल्ले के मरीज कि इयादत को जाना अपने उपर लाजिम किजिए ।
* अस्पताल जाइए तो अपने अगल बगल वाले मरिजोँ के लिए भि कुछ लेते जाइए ।
* हैसियत हो तो कुछ जग्होँ पर पानी का कूलर लगवाइए ।
* मुर्दोँ के इसाल ए सवाब के लिए जिन्दोँ पर खर्च किजिए ।
* किसि को बुराइ के कामोँ से रोकना भि सदका है ।
* रास्ते से पत्थर , ईँटा , हड्डियाँ या किसि तरह कि रुकावट वाली चिजोँ को हटाना भि सदका है ।
* भटके हुए आदमी को रास्ता बताना भि सदका है ।
मदद के लिए पुकारने वाले कि दौड कर मदद करना भि सदका है ।
* सवाब कि नियत से अपने घर वालोँ पर खर्च करना भि सदका है ।
* दो लोगोँ के बिच इन्साफ करना भि सदका है ।
* नमाज के लिए चल कर जाने वाला हर कदम सदका है ।
* किसि मुसिबत जदा हाजत मन्द कि मदद करना भि सदका है ।
* इल्म सिख कर दूसरोँ को सिखाना भि सदका है ।
* किसि हाजतमन्द को अपनी सवारी पर बिठाना भि सुन्नत है ।

अगर मालूमात अच्छी लगे तो आगे ज़रूर शेयर करें...

✏असग़र अली अज़्हरी

🎓अल् अज़हर विश्व बिद्यालय, काएरो मिश्र ,

🗓 17 feb 2020