आलिमो के बारे में ग़लत सोच - Asgar Ali Azhari

Latest

Asgar Ali Azhari

Heartly Welcome to our unique website . its Purpose to providing profitable Islamic quotes, Valuable articles and Motivational Stories through multiple languages as like English ,Arabic, Urdu and Hindi .... Thank you For visit ...

आलिमो के बारे में ग़लत सोच

🎩आलिमो के बारे में ग़लत सोच🔥


👑मौलवी इमाम की तनख्वाह के बारे में मत पूछें,
आज के ज़माने में कोई सबसे सस्ती चीज़ है तो
 वो मौलवी की ज़ात ए अक़दस है !
चाहे आलिम हो, हफ़ीज़ हो, कारी हो,
 इमाम हो या फिर मुआज़्ज़िन हो
तनख्वाह कितनी है बस वही 5 से 6 हज़ार के बीच !

            👉ज़रा गौर करें👈

            ______

👗ज़िना के ख़िलाफ़ जुमें में तक़रीर कर दे तो नौजवान नाराज़ हो जाते हैं !

💶रिश्वत खोरी के खिलाफ बोल दे तो सरकारी नौकरी वाले नाराज़ हो जाते हैं !

💰सूदखोरी के ख़िलाफ़ बोल दे तो बड़े बड़े सरमायाकार नाराज़ हो जाते हैं !

🕋फ़र्ज़ नमाज़ की अहमियत बताये तो जुम्मे का जुमा नमाज़ पढ़ने वाले लोग नाराज़ हो जाते हैं !

✨नमाज़ में थोड़ी देर हुई तो कहने वाले कहते है कि इमाम सो जाते हैं !

🌟जल्दी पढ़ा दी तो इमाम को जल्दी भागना है !

🚨सियासत में हिस्सा नहीं लिया तो नाकारा हैं, अगर हिस्सा लिया तो बिक गया है !

🏡घर घर जाकर बच्चों को पढ़ाये तो भीक मांगता है !

🕌मस्ज़िद के लिए चंदा करे तो पैसा खाता है !

⚖अपनी तिजारत करके हलाल कमाए तो इल्म जाया कर रहा है !

🏬सरकारी स्कूल कॉलेज में गया तो सरकारी लुकमा खोर बन गया है !

💍शादी की बात आती है तो उसको बेटी कौन देगा !

🛵मोटरसाइकिल पर चले तो हराम की खाता होगा !

👣पैदल चले तो फटिचर है !
❌ग़लत बातो पर टोके तो बुरा है !

✅सही बात के लिए ना टोके तो सारी गलतियों का जिम्मेदार इमाम है !

📡दुनिया की बात करे तो दुनिया दारी आ गयी !

तक़रीर भी सोच समझ कर करनी पढ़ती है, कि कही लोगों को बुरा ना लगे ! (मआज़ अल्लाह) अफ़सोस तो इस बात का है कि मुआशरे की सभी गलतियों का इल्जाम मौलवी पर ही लगाया जाता है !
"अल अमान अल हफ़ीज़"

💰लाखों रूपए महीना कमाने वाले,
➕डॉक्टर
   🔍इंजिनियर
        📙प्रोफेसर
             ☎अफसर
अपनी मेहनत से अपने जैसा एक भी फर्द बनाने की कोशिश नहीं करते, और ना ही ज़िम्मेदारी लेते है लेकिन आलिमे दीन ही हर एक को नेक और एक बनाने मे लगे रहते हैं !

❓ताज्जुब की बात तो ये की जिन साहब के बोल से उनकी बीवियां उनके बच्चे नहीं डरते है वो भी मौलवी को आँख दिखाते हैं ! अल्लाहुअकबर

📃हदीस शरीफ:- मुस्तफा करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं-: मेरी उम्मत के उलमा बनी इस्राईल के नबियों के बराबर हैं ! (सुब्हानल्लाह)

👉ज़रा ग़ौर कीजिये कि आज हमारा मामला ऐसा है कि हम अपने गिरेबान में नहीं झाककर देखतें बल्कि उलमाओ पर उंगली उठाते हैं ! (मअाज़ अल्लाह) 
उलमा से दीन सीखे, ना की उन्हें दिक्कत  दै !
🌶अगर किसी को मिरची लगे तो वो दो निवाला ज़्यादा खाऐ !

👥मुआशरे से बुराई को दुर करें,


🌕⭐🌕⭐🌕⭐🌕⭐🌕⭐🌕

अगर मालूमात अच्छी लगे तो आगे ज़रूर शेयर करें..

यह भि पढेँ ,

53 चीज़ें जिन से अल्लाह के रसूल ﷺ ने पनाह मांगी है.

✏असग़र अली अज़्हरी
🎓अल् अज़हर विश्व बिद्यालय, काएरो मिश्र  ,
🗓 2jan 2020