बातें जो जिन्दगी बदल दे !!! - Asgar Ali Azhari

Latest

Asgar Ali Azhari

Heartly Welcome to our unique website . its Purpose to providing profitable Islamic quotes, Valuable articles and Motivational Stories through multiple languages as like English ,Arabic, Urdu and Hindi .... Thank you For visit ...

बातें जो जिन्दगी बदल दे !!!

बातें जो जिन्दगी बदल दे !!!


1, अगर लोग तुम से मुतअस्सिर हो रहे हैँ तो घमन्ड ना करो , बल्की अल्लाह का शुक्र अदा करो , कि उसने तुम्हारे ऐब को छुपा कर लोगों के सामने तुम्हेँ मुअज्जज बना दिया ।
2, अगर हम से गलती हो जाए तो , इबलीस कि तरह दलीर नहि होना चाहिए , बल्की माफी माँग लेनि चाहिए , क्युं कि हम इब्ने आदम हैँ , इब्ने इबलीस नहिँ ।
3 , अपने आप को अच्छा बना लिजिए , दुनिया से एक बुरा आदमी खतम हो जाएगा ।
4 , तुम्हारी अस्ल हस्ती तुम्हारी सोच है बाकी तो सिर्फ हड्डियां और गोश्त है ।
5, अपने मिजाज मे सब्र कि आदत डाल लिजिए , बहुत सि मुश्किलें आसान हो जाएँगी ।
6, तालीम का पहला वुसूल यह है कि , अपनी आवाज निची रक्खें , और अपने अल्फाज में एहतेराम पैदा करेँ ।
7, कोसिस करें कि अगर आप आसानी पैदा नहि कर सकते तो कम से कम परेशानी भि पैदा ना करेँ ।
8, दरख्त बुढा हो कर फल न भि दे तो , साया जरूर देता है , काश यह बात औलाद को वक्त पर हि समझ में आजाए ।
9, बाप का हात पकडे रहें , किसि के पैर पकडने कि जरूरत नहिँ पडेगी ।
10, अल्लाह ने जहाँ " फुल स्टाप " लगा रखा है , वहाँ " सवालिया निशान " लगाने कि कोशिश मत करेँ , यहि इमान और तौहीद का तकाजा है ।
11, अगर किसि का किरदार का अन्दाजा लगाना हो तो यह देखो , कि वह हँसता किस बात पर है ।
12, जिन्दगी का सुरज वह वाहिद सुरज है जिसके डुबने का सहिह वकत कोइ नहि बता सकता , यहाँ तक कि खुद डुबने वाला भि नहि ।
13, खौफे खुदा एक ऐसा चिराग है जिस में नेकि और बदि साफ नजर आति है ।
14, आदमी बूढा होते जाता है लेकिन दो चिजें उसकि और जवान होति जाती है , माल कि लालच और जिन्दगी कि लालच ।
15, नेक इन्सान के साथ अच्छे अखलाक से पेश आओ, लेकिन बुरे इन्सान के साथ बुरे अखलाक से पेश मत आओ , क्युँकी आप पानी से खून साफ तो कर सकते हैँ लेकिन खून से पानी कभी साफ नहिँ कर सकते ।

✏असग़र अली अज़्हरी
🎓अल् अज़हर विश्व बिद्यालय, काएरो मिश्र  ,
🗓 22 Jan 2020